फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   14 crores will be spent to improve the air health in Suhagnagar

Firozabad News: सुहागनगरी में हवा की सेहत सुधारने के लिए खर्च होंगे 14 करोड़

Sat, 23 Sep 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
14 crores will be spent to improve the air health in Suhagnagar
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता सुधार के लिए नगर निगम द्वारा आने वाले दिनों में लगभग 14 करोड़ से ज्यादा की धनराशि खर्च की जाएगी। हवा की गुणवत्ता सुधार के लिए कार्य योजना तैयार है। इसके तहत जिन इलाकों सबसे ज्यादा धूल उड़ती है। उन जगहों को इंटरलॉकिंग के जरिए पक्का कराया जाएगा। मृत पशुओं के अपशिष्ट के निस्तारण व पेड़-पौधों पर जमा धूल को साफ कराने के लिए कंप्रेशर मशीनें भी खरीदी जाएंगी। टीटीजेड एरिया में अत्याधिक धूल उड़ने वाले इलाके के रूप में चिह्नित 12 हॉटस्पॉट के लिए विशेष कार्य योजना भी तैयार है। टीटीजेड में शामिल फिरोजाबाद शहरी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता सुधार के लिए पुख्ता कार्य योजना तैयार है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार पांच प्रमुख बिंदुओं पर आधारित कार्य योजना को अमल में लाया जाएगा। इसमें मृत पशुओं के अपशिष्ट निस्तारण के लिए प्लांट स्थापना के अलावा जिन इलाकों में अत्याधिक धूल उड़ती है। उन जगहों स्थापित पेड़-पौधों की पत्तियों पर जमा धूल के कणों को साफ करने के लिए एक विशेष कंप्रेशर मशीन क्रय किए जाने को कुटेशन जारी किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता सुधार को बनाई कार्य योजना पर लगभग 14 करोड़ की धनराशि खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

---
इन बिंदुओं पर हवा की गुणवत्ता में सुधार की होगी कवायद
-मृत पशुओं के अपशिष्ट के निस्तारण के लिए शहर से बाहर प्लांट लगाने की तैयारी
-शहर के प्रमुख अत्येष्टि स्थलों जलेसर रोड मरघटी व छारबाग पर लगभग एक करोड़ की लागत से इलेक्ट्रॉनिक फर्नेस स्थापना प्रस्तावित।
-नगला भाऊ से मीरा चौराहे तक पुराने हाईवे के दो ओर सर्विस रोड को पक्का कराया जाएगा।
-जिन इलाकों में अत्याधिक धूल उड़ती है। उन जगहों पर स्थापित पेड़-पौधों की पत्तियों पर जमा धूल को साफ कराने के लिए कानपुर निगम की तर्ज पर उच्च वायु दबाव वाली कंप्रेशर मशीन क्रय का प्रस्ताव
विज्ञापन

-फिरोजाबाद ब्लॉक चौराहे से हिमांयूपुर तक कच्चे मार्ग को पक्का कराने का प्रस्ताव
-नए बाईपास मार्ग पर स्थिति बंबा चौराहे से ककरऊ कोठी तक सड़क के दोनों और कच्ची पटरी पर इंटरलॉकिंग का काम
---
इन हॉटस्पॉट इलाकों में उड़ती है सर्वाधिक धूल
हवा की गुणवत्ता को खराब करने वाले तत्वोें की पहचान के लिए वर्ष 2021 में प्रदूषण नियंत्रण द्वारा सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान कोटला चुंगी, नगला बरी, आसफाबाद चौराहे, रामगढ़ थाना क्षेत्र, बंबा चौराहे, ककरऊ, जाटवपुरी, जलेसर रोड, नगला भाऊ, राजा का ताल क्षेत्र में अत्याधिक धूल उड़ने की पुष्टि हुई थी। नगर निगम इन इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता सुधार को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed