फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   139 objections related to 100 proposed centers received, disposal started

Firozabad News: 100 प्रस्तावित केंद्रों से जुड़ी 139 आपत्तियां आईं, निस्तारण शुरू

Fri, 15 Nov 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
139 objections related to 100 proposed centers received, disposal started
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की ओर से 100 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर जनपद के कॉलेज संचालकों ने सवाल उठा दिए हैं। जितने केंद्र नहीं बने, उससे कई ज्यादा आपत्तियां विभाग को मिल चुकी हैं। अंतिम तिथि तक डीआईओएस कार्यालय में 139 आपत्तियां मिली हैं। प्राप्त हुई आपत्तियों का निस्तारण शुरू हो गया है। आपत्तियों का निस्तारण 23 नवंबर तक किया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट 24 नवंबर को बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद ही परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10 नवंबर को 100 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इन पर बोर्ड ने 14 नवंबर तक का समय आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय दिया गया था। जो बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर प्राप्त हुई आपत्तियों का निस्तारण शुरू कर दिया गया है। प्राप्त हुई आपत्तियों में छात्र संख्या कम करने, छात्राओं का परीक्षा केंद्र दूर बनाने, परीक्षा केंद्र न बनाने और विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शामिल समेत अन्य तरह की आपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी आपत्तियों का निस्तारण कमेटी करेगी। सभी एसडीएम का भी सहयोग लिया जाएगा। जो राजकीय हाईस्कूल परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल हैं। उनमें से कई ऐसे राजकीय विद्यालय शामिल हैं, जिनके स्थान पर अब दूसरे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। कई राजकीय विद्यालयों में संसाधन व स्टाफ की कमी है। ऐसे में इन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा सकता। इसके अलावा अन्य विद्यालयों के स्थान पर भी ऐसे विद्यालय शामिल किए जाएंगे, जिनमें भौतिक सुविधाओं के साथ स्टाफ की कमी नहीं है। बोर्ड के निर्देश पर आपत्तियों का निस्तारण कर उसकी पूरी रिपोर्ट समय पर भेज दी जाएगी। इसके बाद ही फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








परीक्षा केंद्र के लिए ये हैं मानक

-वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा, स्थाई विद्युत व्यवस्था, क्रियाशील कंप्यूटर सिस्टम, विद्यालय के मुख्य मार्ग की चौड़ाई 10 फीट से कम न हो। इसके अलावा डबल लॉक अलमारी, लोहे का गेट व परीक्षा कक्षों की खिड़कियों में लोहे की जाली व पल्ले, अग्निशमन यंत्र होना चाहिए। पेयजल की समुचित व्यवस्था, बालक-बालिका का अलग-अलग शौचालय होना जरूरी, परीक्षा केंद्र 12 किलोमीटर की परिधि में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed