फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बुद्ध शोभायात्रा में निकालीं संदेशात्मक झांकियां

बुद्ध शोभायात्रा में निकालीं संदेशात्मक झांकियां

Sun, 19 May 2019 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध शोभायात्रा में निकालीं संदेशात्मक झांकियां
बुद्ध जयंती पर निकाली गई श्ााेभ्ाायात्रा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध जयंती महोत्सव समिति द्वारा शहर में बुद्ध संदेश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान बुद्ध का संदेश देने वाली झांकियां शामिल की गईं। नगला मिर्जा में सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


लोगों ने बौद्ध दीक्षा ग्रहण की। इसके अलावा शहर में कई कार्यक्रम हुए। प्रभातफेरी निकाली गई और गोष्ठियां हुईं। यात्रा का शुभारंभ धर्म गुरु बुद्धशरण महास्थविर ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा हिमांयूपुर अचिंतानंद बुद्ध बिहार से शुरू हुई।
विज्ञापन


जो गौतमपुर, भीमनगर, जगजीवन रामनगर, पुरुषोत्तम नगर, गुरुद्वारा, गंज मुहल्ला, सर्कुलर रोड, आंबेडकर भवन, मुहल्लदपुर, नगजा मिर्जा रत्नपूंज बुद्ध विहार पर सभा के रूप में परवर्तित हुई। शोभायात्रा में प्रथम झांकी धर्म गुरु बुद्धशरण महास्थविर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक झांकी में बौद्ध तीर्थों के दर्शन कराए गए। भगवान बुद्ध के मुख्य डोले के साथ शोभायात्रा के पदाधिकारी, धर्म गुरु व समाज के लोग चल रहे थे। शोभायात्रा समापन पर हुई सभा मेें धर्म गुरु बुद्धशरण महास्थविर ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध के बताए मार्ग का अनुश्रवण करें।

गजेंद्र सिंह बौद्ध, धीरी सिंह बौद्ध, डॉ. ब्रजेश कैलाश, गुरुचरन, शोभायात्रा अध्यक्ष किताब सिंह बौद्ध ने विचार रखे। संचालन केपी सिंह बौद्ध ने किया। महामंत्री प्रबुद्ध कुमार, बीडी देशमुख, डॉ. भारत सिंह, ऊषा गौतम, रामवीर सिंह, चाहर बाबू, अंतराम बौद्ध, कमला बौद्ध, अर्चना बौद्ध, संगदीप गौतम, थान सिंह, अनिल कुमार, मुंशीलाल बौद्ध, पूरन सिंह आदि उपस्थित रहे।

बुद्ध भीम उपासक संघ की बुद्ध संदेश यात्रा का शुभारंभ संस्थापक भंते नागसैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा सड़ामई, बरामई, खरशुली, मटामई होते हए कार्यक्रम स्थल डा. आंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलाइची पर पहुंची।

यात्रा का स्वागत सरनाम सिंह, वीरेंद्र गौतम, मुकेश बौद्ध, गंगा सिंह आदि ने किया। यात्रा में बौद्ध के संदेश संदेश गुंजते रहे। संस्था महासचिव मंझारीलाल ने भगवान को विश्व का महामानव बताया। संघ अध्यक्ष रामजीलाल ने आभार जताया।

डा. राजकेशरी पिप्पल, वीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार प्रधान, करतार सिंह, लम्बरी प्रसाद, नरेंद्र, लटरी सिंह, रामचरनलाल बौद्ध, राजबहादुर निरंकारी आदि उपस्थित रहे। डॉ. जीडीपी सिंह बाल शिक्षा निकेतन शिकोहाबाद में हुए कार्यक्रम में कुशवाह समाज के जिला मंत्री राजू सिंह कुशवाह ने दीप प्रज्ज्वलन किया। डॉ. संतोष कुशवाह, भूपेंद्र कुशवाह, अजय कुशवाह आदि रहे।

टूंडला में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर शनिवार को अनुयायियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसमें काफी संख्या में बुद्ध अनुयायियों ने भाग लिया। पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।


नगला राधेलाल आंबेडकर पार्क पर सर्वप्रथम दर्शनदीप व कल्याण कीर्ति भंते द्वारा बुद्ध वंदना पाठ कर प्रभात फेरी रवाना की। प्रभात फेरी सुभाष चौराहा, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, जीजीआईसी, कोतवाली, दीक्षित काम्पलेक्स, बल्देव रोड से दीपा का चौराहा होते हुए न्यू रेलवे कालोनी रोड होते हुए अंडरब्रिज से होकर नगला रति बुद्ध विहार पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed