फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बर्नेविल एवं क्रिटीकल बूथ होंगे पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले

बर्नेविल एवं क्रिटीकल बूथ होंगे पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले

Sat, 16 Mar 2019 11:47 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
बर्नेविल एवं क्रिटीकल बूथ होंगे पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले
- फोटो : voting
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने खाका खींच लिया है।जिले के बर्नेविल एवं क्रिटिकल बूथ केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले होंगे। ऐसे मतदान केंद्रों का चिह्नांकन करने के साथ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही ऐसे मतदान केंद्रों पर अफसरों के द्वारा भ्रमण किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस तथा प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए खाका खींच लिया है। एक बूथ वाले मतदान केंद्र पर दो कांस्टेबिल व दो होमगार्ड, दो बूथ होने पर एक हैड कांस्टेबिल,दो कांस्टेबिल व चार होमगार्ड को तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


तीन बूथ वाले केंद्रों पर एक हैड कांस्टेबिल, दो कांस्टेबिल मय रायफल व एक सिपाही एवं छह होमगार्ड तैनात होंगे। चार बूथ वाले मतदान केंद्र पर एक एसआई, चार सिपाही, आठ होमगार्ड, पांच बूथ वाले मतदान केंद्र पर एक उप निरीक्षक, एक हैड कांस्टेबिल, चार सिपाही एवं दस होमगार्ड को तैनात रहेंगे। छह बूथ वाले कांस्टेबिल पांच व होमगार्ड की संख्या 12 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात बूथ वाले मतदान केंद्रों पर एक उप निरीक्षक, दो हैड कांस्टेबिल व पांच कांस्टेबिल तथा 14 होमगार्ड, आठ बूथ वाले मतदान केंद्र पर दो उपनिरीक्षक दो हैड कांस्टेबिल, चार सिपाही, 16 होमगार्ड तैनात करने का निर्णय लिया है। नौ बूथ वाले मतदान केंद्र पर 18 होमगार्ड व दो एसआई, दो एचसीपी, छह कांस्टेबिल, दस बूथ वाले इन सभी मतदान केंद्रों पर दो एसआई, दो एचसीपी, सात सिपाही व 20 होमगार्ड को तैनात किया है।

15 से 18 वाले मतदान केंद्र पर चार एसआई, चार एचसीपी,12 सिपाही, 30 से लेकर 36 तक होमगार्ड तैनात होंगे। वहीं बर्नेविल, क्रिटिकल मतदान केंद्र सीपीएमएफ (सेंट्रल पैरा-मिलिट्री फोर्स) के हवाले होंगे।

--------------------------------------
विधानसभा क्रिटिकल, बर्नेविल मतदान केंद्र
टूंडला 103
जसराना 165
फिरोजाबाद 49
शिकोहाबाद 42
सिरसागंज 102
-----------------------------------
कुल 461
----------------------------------

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता होगी। मानक के अनुरूप पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बर्नेविल एंव क्रिटीकल बूथों पर पीएसी तथा सीपीएमएफ को तैनात किया जाएगा।
राजेश कुमार एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed