{"_id":"6623de00d58d0a2a44006376","slug":"13-year-old-girl-commits-suicide-by-hanging-herself-in-firozabad-living-with-my-grandfather-for-many-years-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: 13 साल की बालिका फंदे से झूली, मां की हो चुकी मौत; कई साल से दादा के साथ रह रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: 13 साल की बालिका फंदे से झूली, मां की हो चुकी मौत; कई साल से दादा के साथ रह रही थी
Sat, 20 Apr 2024 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2024 08:53 PM IST
सार
फिरोजाबाद में 13 साल की बालिका ने फंदे से झूलकर जान दे दी। कई वर्षों पहले मां की मौत हो चुकी है। वह कई साल से दादा के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन
Girl Student (demo)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार को में 13 साल की बालिका ने गले में फंदा कस कर जान दे दी। घटना के वक्त बालिका घर में अकेली थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। बालिका ने किन परिस्थितियों में फंदा कसा इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
घटना अरांव थाना क्षेत्र के मढैया गांव की है। गांव निवासी प्रवीन कुमार की बेटी नेहा (13) अपने वृद्ध दादा रामवीर सिंह के साथ रहती थी। बीते शुक्रवार को उसके दादा पास के ही गांव में हुई गमी के चलते किसी परिचित के यहां पर शोक व्यक्त करने गए थे। इसी बीच शाम करीब चार बजे नेहा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरा में जाकर फंदा कस लिया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब गांव का ही कोई परिचित उसके घर पहुंचा। वहीं सूचना मिलने पर थाना अरांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बीती रात को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
वहीं जिला अस्पताल में मौजूद मृत बालिका के रिश्तेदार घटना के बाबत अनभिज्ञता जताते दिखे। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि बालिका ने आत्महत्या की है। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसी जानकारी पड़ताल के दौरान नहीं हो पाई है।