फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   13 year old girl commits suicide by hanging herself

Firozabad News: 13 साल की बालिका ने फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 20 Apr 2024 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 Apr 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
13 year old girl commits suicide by hanging herself
13 साल की बालिका ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन

- कई साल से दादा के साथ रह रही थी, मां की हो चुकी है कई साल पहले मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शुक्रवार को थाना अरांव क्षेत्रांर्गत गांव मढैया में 13 साल की बालिका ने गले में फंदा कस कर जान दे दी। घटना के वक्त बालिका घर में अकेली थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। बालिका ने किन परिस्थितियों में फंदा कसा इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
नेहा(13) पुत्री प्रवीन कुमार गांव मढैया थाना अरांव में अपने वृद्ध दादा रामवीर सिंह के साथ रहती थी। बीते शुक्रवार को उसके दादा पास के ही गांव नगला कुशल में हुई गमी के चलते किसी परिचित के यहां पर शोक व्यक्त करने गए थे। इसी बीच शाम करीब चार बजे नेहा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरा में जाकर फंदा कस लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब गांव का ही कोई परिचित उसके घर पहुंचा। वहीं सूचना मिलने पर थाना अरांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बीती रात को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। वहीं जिला अस्पताल में मौजूद मृत बालिका के रिश्तेदार घटना के बाबत अनभिज्ञता जताते दिखे। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि बालिका ने आत्महत्या की है। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसी जानकारी पड़ताल के दौरान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मां की हो चुकी है मौत, पिता-भाई रहते हैं अहमदाबाद
जिला अस्पताल में मौजूद एक रिश्तेदार ने बताया कि मृतका नेहा की मां की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। पिता प्रवीन अहमदाबाद में किसी प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। जबकि भाई अनुज भी दो साल से अपने पिता के पास ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed