फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   13 intersections of the city will be hi-tech for Rs 33.14 crore

33.14 करोड़ रुपये में हाईटेक होंगे शहर के 13 चौराहे

Thu, 30 Sep 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
13 intersections of the city will be hi-tech for Rs 33.14 crore
रफ़रोजाबाद ! नगर निगम के जीवाराम हॉल में अधिकारियों के साथ मौजूद नगर आयुक्त और महापौर को जानकारी ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुहागनगरी के 13 चौराहों को हाईटेक किया जाएगा। इन चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इस पर 33.14 करोड़ रुपये का खर्च होगा। बृहस्पतिवार को भोपाल की कंपनी के आईटी विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने मेयर, नगर आयुक्त के साथ पार्षदों को शहर के चौराहों पर होने वाले कार्य की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल की टेक्नोसिस सिक्योरिटी सिस्टम प्रा. लि. के आईटी विभाग के अधिकारी प्रशांत चौधरी ने नगर निगम के अफसरों को बताया कि चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्वचालित ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए जाएंगेे। ये ट्रैफिक सिग्नल वाहनों के दबाव पर काम करेंगे। इससे चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बिना हेलमेट, तीन सवारी वाले वाहनों के साथ नियमों का पालन नहीं करने पर चौराहों पर लगे कैमरे स्वत: चालान करेंगे। चौराहों पर किए जाने वाले कार्य के तहत जेब्रा क्रांसिंग से पहले सफेद पट्टी सड़क पर डाली जाएगी। रेड लाइट होने पर यदि आपने सफेद पट्टी पार कर जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन रोका तो चालान कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के यह चौराहे होंगे हाईटेक
रसूलपुर तिराहा, आसफाबाद चौराहा, जाटवपुरी चौराहा, नगला बरी चौराहा, कोटला चुंगी, क्लब चौराहा, सुभाष तिराहा, सुहागनगर तिराहा, मीरा ग्लास चौराहा, ककरुऊ कोठी चौराहा, बंबा चौराहा, शांति चौराहा और कंपनी बाग चौराहा।
चोरी के वाहनों की मिलेगी लोकेशन
आईटी विभाग के प्रशांत चौधरी ने बताया कि वाहन चोरी होने पर वाहन मालिक को वाहन का नंबर कंट्रोल रूम को बताना होगा। इसके बाद कंट्रोल रूम में बैठा कर्मचारी इसकी जानकारी कर लेगा कि चुराए गए स्थान से चोर वाहन को किस ओर लेकर भागा है और कहां तक ले गया है।

ये लोग रहे मौजूद
मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा, उपनगर आयुक्त संतोष यादव, एक्सईएन निर्माण अतुल पांडेय के साथ पार्षद और अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
- स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 13 चौराहों के हाईटेक होने से हादसों के ग्राफ में कमी आएगी। चौराहों को हाईटेक करने का कार्य टेक्नोसिस सिक्योरिटी सिस्टम प्रा. लि. कंपनी को दिया है। चौराहों पर इमरजेंसी बॉक्स भी लगवाए जाएंगे। वाहन चोरी की घटनाएं भी रुकेंगी।
नूतन राठौर मेयर फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed