फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   12605 students still deprived of vaccination, Massab kept on ringing the phone

12605 विद्यार्थी अभी टीकाकरण से वंचित, फोन घनघनाते रहे मास्साब

Wed, 02 Feb 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
12605 students still deprived of vaccination, Massab kept on ringing the phone
फिरोजाबाद। जिले के 12605 विद्यार्थियों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बाद शिक्षक मंगलवार को टीकाकरण न कराने वाले विद्यार्थियों को फोन पर संपर्क साधते रहे। बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व सभी को वैक्सीन लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 455 विद्यालयों में एक लाख 22 हजार 206 विद्यार्थी (15 से 17) वर्ष की आयु के चिन्हाकिंत किए गए थे। शत प्रतिशत विद्यार्थियों को टीकाकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों को बुलाकर वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

एक लाख नौ हजार 601 विद्यार्थियों के टीका लगाया जा चुका है। 12,605 विद्यार्थी टीकाकरण के लाभ से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण न कराने वाले विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर और पता मांगा। विद्यालयों में शिक्षक विद्यार्थियों को टीकाकरण कराने के लिए फोन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों से फोन पर संपर्क नहीं हो सका। उनका पता और मोबाइल नंबर निर्धारित प्रारूप पर सीएमओ कार्यालय पर भेज दिया। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि शत प्रतिशत विद्यार्थियों के टीकाकरण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed