फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1236 students will get one more chance to give practical exam

1236 छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा देने का मिलेगा एक और मौका

Fri, 13 May 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
1236 students will get one more chance to give practical exam
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहने वाले 1326 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने का दूसरा मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों की सूची भेज दी है। परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से तिथि निर्धारित कर छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 28 अप्रैल से चार मई तक यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराई गई थी। जिले में 1236 छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि जिले के 1236 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए थे। इन छात्रों को परीक्षा के लिए दूसरा मौका दिया जाएगा। विभाग की ओर से छात्रों की सूची परिषद को भेज दी है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए परिषद की ओर से तिथि निर्धारित की जाएगी। तिथि निर्धारित होने पर विभाग की ओर से छात्रों को अवगत कराया जाएगा। 17 से 20 मई तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनपद में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed