{"_id":"688bb6b01c7bba33480f79e9","slug":"123-teachers-more-in-85-schools-adjustment-will-be-done-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-153403-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 85 स्कूलों में 123 अध्यापक ज्यादा, होगा समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 85 स्कूलों में 123 अध्यापक ज्यादा, होगा समायोजन
Fri, 01 Aug 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों और शिक्षकों का अनुपात बनाए रखने के लिए तबादलों के जरिए दूसरी बार समायोजन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके लिए आज तक आवेदन हो सकेंगे हैं।
जिले के 85 स्कूलों के 123 शिक्षक सरप्लस मिले हैं। इन्हें रिक्त पदों पर भेजा जाना है। जिले में 237 स्कूलों के 281 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। आवेदन के बाद उनका सत्यापन होगा, फिर तबादला आदेश जारी किया जाएगा। एक हफ्ते में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
प्रदेश स्तर से सभी जिलों के सरप्लस शिक्षकों की विद्यालय वार सूची 28 जुलाई को जारी हुई थी। उन स्कूलों की सूची भी आई थी, जहां शिक्षकों के पद रिक्त हैं। बीएसए ने बताया कि जिले में 53 स्कूलों के 80 प्राइमरी शिक्षक और 32 में 43 जूनियर शिक्षक सरप्लस हैं। रिक्त पदों की बात करें तो 12 प्राइमरी स्कूलों में 12 हेडमास्टरों, 60 प्राइमरी स्कूलों में 104 सहायक अध्यापकों, 78 जूनियर हाईस्कूलों में 78 हेडमास्टरों, 87 जूनियर हाईस्कूलों में 87 सहायक अध्यापकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने शिक्षकों के तबादले की समय सारिणी जारी कर दी है। जिसके तहत सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक आवेदन करना होगा। निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक 29 जुलाई से आनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। जिला स्तर पर सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन 2 अगस्त तक पूरा करना होगा। स्थानांतरण का काम 4 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।