फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   12 year old innocent girl raped while going to the shop to buy goods

Firozabad News: दुकान पर सामान लेने जा रही 12 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म

Sat, 20 Jul 2024 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
12 year old innocent girl raped while going to the shop to buy goods
टूंडला। घर से दुकान पर सामान लेने जा रही 12 वर्षीय मासूम के साथ शादी वाले परिवार के एक युवक ने जबरन शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशाेरी का डाॅक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन



मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव की बिन मां की 12 वर्षीय किशोरी दो भाई व पिता के साथ रहती है। भाई व पिता मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर दो बजे करीब वह घर से गांव में ही स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप रास्ते में गांव के ही 26 वर्षीय युवक ने उसे पकड़ लिया तथा जबरन खींचकर गांव के बाहर बने सरकारी शौचालय में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर लौटे पिता को उसने घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने बताया कि आराेपी के घर में शादी समारोह होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

विदाई होने के बाद बृहस्पतिवार को पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़िता का डाॅक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने आरोपी सुनील कुमार के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed