फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आचार संहिता लगते ही हटाए गए होर्डिंस-बैनर, तीन टीमें बनाईं

आचार संहिता लगते ही हटाए गए होर्डिंस-बैनर, तीन टीमें बनाईं

Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही हटाए गए होर्डिंस-बैनर, तीन टीमें बनाईं
Hordings - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर आयुक्त विजय कुमार ने रविवार को सार्वजनिक स्थलों सहित निगम सीमा के अंतर्गत समस्त 70 वार्डों में लगे होर्डिंग बैनर हटाने को तीन टीमें गठित कर दी हैं। नगर निगम की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ शहर से राजनीतिक दलों के होर्डिंग और बैनर हटवाए।
विज्ञापन


चुनाव की तिथि घोषित होते ही नगर निगम में नगर आयुक्त ने बैठक बुलाई। पुलिस बल के साथ शुरू हो गया होर्डिंग बैनर हटाने का काम। जेसीबी लेकर नगर निगम की टीम और एएसपी प्रबल प्रताप सिंह और सीओ संजय वर्मा के साथ कई थानों का फोर्स शहर में निकला। सुभाष तिराहा, गांधी पार्क चौराहा, सदर बाजार, स्टेशन रोड सहित हाईवे और सर्विस रोड पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग और बैनर हटा दिए गए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए वार्ड वाइज तीन टीमें गठित की हैं। पहली टीम अवर अभियंता प्रवीन कुमार, दूसरी अवर अभियंता राजेश कुमार और तीसरी टीम अवर अभियंता अमित कुमार की है। प्रत्येक टीम में क्षेत्रीय स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक, क्षेत्रीय कर निरीक्षक, प्रवर्तन दल के तीन-तीन रिटायर्ड सैनिक और क्षेत्रीय सफाई नायक शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों टीमों का नोडल अधिकारी सहायक अभियंता जल पीके सिंह को बनाया है। 12 घंटे में पूरे नगरीय क्षेत्र में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग व राजनीतिक वाल पेंटिंग को हटवाएंगे। प्रभारी अपर आयुक्त चंदन सिंह को आचार संहिता को पूर्ण रूप से लागू कराने के लिए प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed