{"_id":"66e092e5a030bec5d409abf4","slug":"10-officers-and-employees-found-absent-orders-to-stop-salaries-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-133063-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अनुपस्थित मिले 10 अधिकारी व कर्मचारी, वेतन रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अनुपस्थित मिले 10 अधिकारी व कर्मचारी, वेतन रोकने के आदेश
Wed, 11 Sep 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने मंगलवार को सुहागनगर में संचालित होने वाले विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय की मुख्य सेविका के अलावा सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का 10 सितंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश दिए। स्टाफ को समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए। सीडीओ शत्रोहन वैश्य मंगलवार को सुबह भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम कार्यालय में पहुंचे तो यहां पर कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कार्यालय में तैनात लेखाकार विवेक मिश्रा, प्रधान सहायक सुशील कुमार, वरिष्ठ सहायक नरेंद्र कुमार, मानचित्रक बलवीर सिंह नहीं मिले। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जाहिर की। सभी अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को 10 सितंबर का वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पहुंचे तो वहां तैनात मुख्य सेविका नीलम अनुपस्थित मिलीं। इनका भी एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।
भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ में लेखाकार विपिन कुमार गैरहाजिर थे। वहीं जल निगम ग्रामीण में उपेंद्र कुमार के न मिलने पर इनका भी एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर न मिलने पर नाराजगी जताई। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि दफ्तरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रतिदिन साफ सफाई कराई जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने देखा कि कहीं कार्यालय में कोई बाहरी व्यक्ति तो काम नहीं कर रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में किसी भी बाहरी व्यक्ति से कार्य नहीं कराया जाए।