फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   10 intersections and corners of the city will be free from piles of filth

Firozabad News: गंदगी के ढेर से मुक्त होंगे शहर के 10 चौराहे-नुक्कड़

Sun, 19 Nov 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 intersections and corners of the city will be free from piles of filth
फिरोजाबाद। शहर में अत्याधिक कूड़ा-कचरा वाले स्थलों का कायाकल्प होगा। इन सभी स्थलों पर नियमित सफाई के साथ ही सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। निगम ने चिह्नित स्थलों को गंदगी मुक्त कराने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।दिवाली बाद शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार की कोशिश तेज होंगी। शहर के दस प्रमुख चौराहों, गली नुक्कड़ व्याप्त गंदगी की समस्या को दूर किया जाएगा। इन स्थलों (गार्वेज बर्नेबिल प्वाइंट) से गंदगी की समस्या दूर की जाएगी। साथ ही लोगों को इन स्थलों पर कूड़ा नहीं डालने को जागरूक किया जाएगा। सफाई के बाद इन सभी चिह्नित 10 स्थलों को पुरानी एवं निष्प्रोज्य सामग्री से बने खेल-खिलौना आदि स्थापित कराकर सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन स्थानों से दूर होगी गंदगी
कोटला मोहल्ला-छपैटी तिराहा, कोटला रोड, पीपल वाली गली, रसूलपुर-डाकबंगला,बोधाश्रम रोड, हनुमान मंदिर-दुर्गानगर गली, सैलई-साठ फुटा रोड, पुरुषोत्तम नगर (करबला) अग्रसेन चौक रामलीला चौराहा आदि।
विज्ञापन


पूर्व में बनाए सेल्फी प्वाइंट पर दिख रही गंदगी
नगर निगम द्वारा बीते दिनों सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किए आसफाबाद और सैलई-रैपुरा रोड चौराहे की देखभाल नहीं हो रही। नियमित सफाई नहीं होने एवं उचित देखभाल के अभाव में इन स्थलों पर गंदगी के ढेर जमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के 10 चिह्नित स्थलों पर वर्तमान कूड़ा एकत्रित होता है। उन्हें गार्वेज फ्री प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही इन स्थलों पर जन जागरुकता के लिहाज से सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।
संदीप भार्गव, जेडएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed