फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   10 bikes stolen including three gangsters arrested

चोरी की 10 बाइक सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2016 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
10 bikes stolen including three gangsters arrested
दक्षिण थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन बाइक चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम दक्षिण पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गांधी पार्क चौराहा के समीप से तीन युवकों को हिरासत में लिया था। उनके पास मौजूद तीन बाइक के कागजात भी नहीं थे। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम राजू पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी हिमायूंपुर थाना दक्षिण, अनूप उर्फ अन्ना पुत्र तेजप्रकाश जाटव निवासी पचवान थाना नारखी तथा भोला उर्फ शिवशंकर शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी सतीनगर थाना एत्माद्दौला आगरा बताए। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने उनकी निशान देही पर  सात बाइक विभिन्न स्थानों से बरामद कर लीं। घटना का खुलासा करते हुए सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में राजू मूलरूप से बिरुहनी थाना अजीतमल जनपद औरैया का रहने वाला है। सभी लोग फीरोजाबाद से बाइक चोरी कर गाजियाबाद और अलीगढ़ में बेचा करते थे। इस गिरोह के तीन अन्य साथियों को कुछ दिन पूर्व टूूंडला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि कुछ साथी अभी फरार हैं। उनके कब्जे में भी चोरी की करीब पांच से सात बाइक हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed