{"_id":"705dbb8e-a40f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"fir-against-three-persons-for-oil-pilferage-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने कच्चे तेल की पाइपलाइन में लगाई सेंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने कच्चे तेल की पाइपलाइन में लगाई सेंध
मथुरा/ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात से मथुरा रिफाइनरी आ रही पाइप लाइन में तेल चोरों ने सेंध लगा दी। एक समांतर पाइप लाइन बिछाकर उससे क्रूड आयल की चोरी की जाती रही और रिफाइनरी अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
रिफाइनरी कर्मचारियों की पेट्रोलिंग के दौरान यह चोरी पकड़ में आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
मथुरा रिफाइनरी को गुजरात के सलाया से एक पाइप लाइन से क्रूड आयल की तेल आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार सुबह आईओसी भरतपुर तेल डिपो के कर्मचारी हरिओम, सत्यपाल व हरी ने लाइन की पेट्रोलिंग के दौरान गांव सौनोंठ के पास तेल से भीगे कपड़े देखे।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर पाइप लाइन के निकट एक ढाई इंच मोटी पुरानी जंग लगी लाइन मिली। कुछ आगे चालू हालत में एक और लाइन मिली, जहां से तेल चोरी किया जा रहा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और रिफाइनरी अधिकारियों को दी।
तेल चोरों ने सौनोंठ के मौजा नगला अरुआ निवासी कलुआ व धर्मेंद्र पुत्र लेखराज के खेत में रिफाइनरी की पाइप लाइन में कट लगाकर ढाई इंच का ज्वाइंट लगाया हुआ था और उसमें अलग से पाइप लाइन फिट की हुई थी।
तेल चोरों ने पाइप लाइन को 90 अंश के कोण पर दूसरी दिशा में जमीन के अंदर डाला हुआ था। करीब सौ मीटर तक खुदाई करके देखा गया तो पाइप लाइन जमीन में अंदर ही अंदर आगे जा रही है।
सूचना पर भरतपुर डिपो के उप प्रबंधक कपिल अग्रवाल, रिफाइनरी मथुरा पाइप लाइन डिवीजन के हरजीत सिंह, एसपी सिटी अशोक कुमार, सीओ सदर अतुल श्रीवास्तव, सीओ रिफाइनरी वंशराज यादव मौके पर पहुंचे।
रिफाइनरी के प्रबंधक पाइप लाइन हरजीत सिंह ने कलुआ, लेखराज, प्यारे व गिरराज के खिलाफ मगोर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिफाइनरी की पाइपलाइन डिवीजन के एचओडी ई हक का कहना है कि चोरी काफी समय से हो रही थी, पुलिस घटना की जांच कर रही है। चोरी से रिफाइनरी को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
रिफाइनरी को लगती चोरी से चपत
-चार साल पहले छाता कोतवाली के गांव बिलौठी के निकट पाइप लाइन में पंप हाउस के निकट से तेल चोरी कर बेचने का मामला पकड़ में आया था।
-गत वर्ष दिसम्बर में थाना रिफाइनरी के गांव छड़गांव के किसान खजान सिंह के खेत के निकट तेल चोरों ने लाइन में सेंध लगा ली थी। इससे किसान के खेतों में डीजल भर गया था।
-कोसीकलां के गांव लालपुर में गत वर्ष तेल चोरी के प्रयास में लाइन फट गई थी। इससे आसपास के इलाके के खेतों में लाखों लीटर डीजल फैल गया था।