फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   film on mulayam

मुलायम की 'फिल्म' बीच में रुकी, चले गए अखिलेश

Wed, 26 Jun 2013 08:52 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2013 08:52 AM IST
विज्ञापन
film on mulayam

लखनऊ में आपातकाल लोकतंत्र सेनानियों के सम्मेलन में कुछ मिनटों के लिए बिजली जाने से सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव पर बनी फिल्म ‘लघु चित्र: लोकतंत्र के महानायक’ का प्रदर्शन बीच में ही रोकना पड़ा।

विज्ञापन


हालांकि एक मिनट बाद ही वैकल्पिक इंतजाम या जनरेटर से इस फिल्म के प्रदर्शन की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी। बाद में फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया।

दो-तीन मिनट में स्थिति ठीक हो गई लेकिन फिल्म का प्रदर्शन रोककर घोषणा की गई कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आवश्यक काम से जाना पड़ रहा है। इसलिए फिल्म अब बाद में दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को राजभवन के सामने विश्वेश्वरैया सभागार में आपातकाल के 38 वर्ष पूरे होने पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आपातकाल लोकतंत्र सेनानियों की सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में ‘लघु चित्र: लोकतंत्र के महानायक’ लघु फिल्म के सीडी का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया। इस फिल्म में मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed