{"_id":"fbbd97869ec1c1d8401d03a2f5bfd01f","slug":"fight-with-police-and-abused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से हाथापाई, कोतवाली में घुसकर दीं जमकर गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा से हाथापाई, कोतवाली में घुसकर दीं जमकर गालियां
अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 26 Nov 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा में कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों ने पीएसी के एक दरोगा के साथ हाथापाई की तथा उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। कोतवाली पुलिस जब दरोगा के बचाव में आई तो अराजक तत्वों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए गालीगलौज की।
विज्ञापन
बाद में अराजक तत्वों ने कोतवाली पर चढ़ाई करते हुए पुलिस को जमकर गालियां दीं। पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। घटना गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई।
सोमवार की शाम 28वीं बटालियन पीएसी में तैनात एक दरोगा बाजार में खरीददारी करने निकले थे। खरीददारी के बाद कोतवाली चौराहा पर स्थित एक दुकान पर वह डोसा खाने को रुके। अपनी बाइक को दुकान के पास खड़ा कर दिया। तभी पास के मोहल्ले के कुछ युवक आए और दबंगई दिखाने लगे।
विज्ञापन
युवकों ने बाइक हटाने के लिए कहा तो दरोगा ने पुलिसिया रौब दिखाया। युवक हावी हो गए और बाइक में तोड़फोड़ करते हुए दरोगा से हाथापाई भी कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो दबंग उन पर भी हावी हो गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ भी हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
किसी तरह पुलिस पीएसी के दरोगा व उसकी बाइक को लेकर कोतवाली पहुंची। तभी पीछे से अराजकतत्वों ने कोतवाली पर चढ़ाई कर दी। भारी संख्या में एकत्रित युवकों ने कोतवाली परिसर में घुसकर एसएसआई व दरोगा को जमकर गालियां दीं।
घटनाक्रम के वक्त कोतवाल गश्त पर निकले हुए थे। जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह कोतवाली पहुंचे, लेकिन तब तक अराजकतत्व कोतवाली से जा चुके थे।
कोतवाल एफएस जाफरी ने बताया कि पीएसी दरोगा सादा कपड़ों में था इसलिए युवक उसे पहचान नहीं पाए और बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि दरोगा अगर तहरीर देता है तो मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।