{"_id":"f8190d174b6cf634571880d9a8543a1a","slug":"fight-between-congress-and-bjp-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, दो घायल
अमर उजाला, मुरैना
Updated Wed, 27 Nov 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार-जीत को लेकर दिमनी में कांग्रेस और भाजपा समर्थक भिड़ गये। फायरिंग में दोनों पक्षों का एक-एक समर्थक घायल हो गया। घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन
मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के नावली गांव में बुधवार सुबह कांग्रेस और भाजपा समर्थक अपनी-अपनी पार्टी की जीत के दावे कर रहे थे। इस बीच उनमें कहासुनी हुई जिसके बाद दोनों पक्ष बंदूक लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से गोलीबारी में एक-एक समर्थक घायल हो गये।
विज्ञापन
घायलों में कांग्रेस समर्थक रामनिवास उपाध्याय औ भाजपा समर्थक राहुल तोमर को ग्वालियर और मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक इरशाद अली मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दिमनी में भाजपा की ओर से वर्तमान में विधायक शिवमंगल सिंह है। वहीं, कांग्रेस ने ओलंपियन से बागी बने पान सिंह तोमर के भतीजे रवींद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया था।