फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fear of decoit 36 school not open

यूपी: डाकुओं के खौफ से नहीं खुले 36 स्कूल

Thu, 04 Jul 2013 07:38 PM IST
बांदा/ब्यूरो
बांदा/ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
fear of decoit 36 school not open

उत्तर प्रदेश के बांदा के दस्यु प्रभावित क्षेत्र खासकर बदौसा और फतेहगंज क्षेत्र के गांवों के 36 स्कूलों के ताले नहीं खुले। नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है लेकिन यहां के बच्चे रोजाना स्कूल की ड्योढ़ी पर दस्तक देकर वापस लौट जाते हैं। वजह है डाकुओं का खौफ।

विज्ञापन


यहां के बच्चों की आंखों में सपने नहीं दहशत है। कानून व्यवस्था के रखवालों के दावे इतने खोखले हैं कि लोगों का उन पर यकीन नहीं है।

दुर्गम रास्तों वाले इन गांवों के विद्यालयों तक पहुंचना जंग लड़ने जैसा है, पर डकैतों के लिए ऐसे रास्ते और स्थान अभयारण्य की तरह हैं। ददुआ और ठोकिया के बाद अब बलखड़िया का सिक्का वहां चल रहा है।
विज्ञापन


2007 में दस्यु रागिया ने फतेहगंज थाना क्षेत्र के गोड़ीबाबा पुरवा गांव के जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक रामकिशोर कोटार्य का स्कूल जाते समय अपहरण किया और फिरौती लेकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से इलाके के स्कूलों में जैसे ही किसी शिक्षक का ट्रांसफर होता है वह अक्सर लंबी छुट्टी पर चला जाता है और ट्रांसफर की कोशिश में लग जाता है।

अभिभावक यहां से बच्चों का नाम खारिज कराकर दूसरे स्कूलों में दाखिला कराना चाहते हैं लेकिन स्कूल बंद होने के चलते उन्हें टीसी तक नहीं मिल पा रही है।

गोड़ी बाबा प्राथमिक स्कूल में कोई टीचर नहीं है। यहां गांव का गुलाब धोबी पढ़ाता है। दो महिला शिक्षा मित्रों ने भी अपना तबादला करा लिया।

बदौसा संकुल के प्राथमिक विद्यालय बंगालीपुरवा, खटेहटा और फतेहगंज संकुल के प्राथमिक विद्यालय महुरइया, प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुरवा, कन्या प्राथमिक विद्यालय भाग-2 फतेहगंज, रसिन आंशिक संकुल के तीन प्राथमिक विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र में भी अब तक ताले नहीं खुले हैं।


वहीं दूसरी ओर फतेहगंज क्षेत्र के बघोलन पुरवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाड़ की घेराबंदी लगाकर सब्जी की खेती हो रही है।

शिक्षकों की कमी दूर होगी और सभी स्कूल खुलेंगे: एबीएसए

स्कूलों में तालाबंदी के सवाल पर नरैनी क्षेत्र के सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी (एबीएसए) योगेंद्रनाथ वर्मा ने भी टीचरों की कमी स्वीकारा है। ज्यादातर शिक्षा मित्रों के हवाले हैं। कुछ स्कूलों में ताला भी लगा है। एबीएसए का कहना है कि दस्यु समस्या से ज्यादा पदोन्नति और समायोजन के कारण टीचरों की तैनाती नहीं हो पाई है। यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी होगी और सभी स्कूल खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed