{"_id":"6069b56d98c5ee79af1c4d3e","slug":"father-murders-elder-son-with-two-sons-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में पिता ने दो पुत्रों के साथ मिलकर बड़े बेटे की हत्या की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में पिता ने दो पुत्रों के साथ मिलकर बड़े बेटे की हत्या की
Sun, 04 Apr 2021 06:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 04 Apr 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
beat demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरूपुर गांव में शनिवार की रात एक पिता ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर बड़े बेटे को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पति की मौत से बेसुध पत्नी ने अपने ससुर तथा दो देवरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
संवरूपुर गांव निवासी लालभुखन राम के तीन पुत्र संतोष राम, गोविंद राम व अशोक राम हैं। इनमें बड़ा पुत्र संतोष राम (38) अपने माता-पिता व भाइयों से अलग रहता था। शनिवार की रात लालभुखन और संतोष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें लालभुखन के पक्ष से उसके पुत्र गोविंद व अशोक भी संतोष पर डंडा चलाने लगे।
संतोष के सिर पर लाठी से गंभीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पिता और भाई उसे वहीं तड़पता छोड़ फरार हो गए। घायल की पत्नी पार्वती देवी पति संतोष को गोद में लेकर बिलखने लगी। इस बीच पुत्री कंचन की सूचना पर रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
घायल अवस्था में पुलिस ने संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी ने ससुर व दो देवरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।