फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   father and brother killed monir girl in uttar pradesh

मोहब्बत लगी नागवार तो बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 13 Jun 2013 01:15 PM IST
बाराबंकी/ब्यूरो
बाराबंकी/ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
father and brother killed monir girl in uttar pradesh

बाराबंकी जिले की एक किशोरी को गांव के दूसरी बिरादरी के लड़के से प्यार था। लेकिन घरवालों को उसकी मोहब्बत स्वीकार न थी। पिता ने कई बार मना किया लेकिन वो नहीं मानी।

विज्ञापन


बेटे के साथ मिलकर पिता ने बेटी की कुलहाड़ी से हत्या कर दी। और खुद पूरे गांव में बेटी की हत्या की खबर फैला दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर गांव का है।
विज्ञापन


एसपी वसीम अहमद ने बताया कि किशोरी के पिता सुनील द्विवेदी व उसके पुत्र रामपाल द्विवेदी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

उनकी बेटी उमा (परिवर्तित नाम) का गांव के ही एक दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था वह उससे आए दिन फोन से बात किया करती थी। पिता ने उसे बहुत समझाया पर वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ने बेटे संग मिलकर आठ जून की रात में बेटी की हत्या की साजिश रची। रात करीब तीन बजे कुल्हाड़ी से वार कर उमा की हत्या कर दी।

हत्या के वक्त बेटे ने उमा को पकड़ा हुआ था और पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतारा। इसके बाद दोनों आरोपी कुल्हाड़ी को गांव के बाहर एक नाले में फेंककर खेत में चले गए और बेटी की हत्या की सूचना फैला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed