फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youths were beaten and looted after firing in the air, 11 named

Fatehpur News: हवाई फायरिंग कर युवकों को पीटकर लूटा, 11 नामजद

Thu, 17 Oct 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youths were beaten and looted after firing in the air, 11 named
फतेहपुर। भरे बाजार में हथियारों से लैस युवकों ने पुरानी खुन्नस में दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के बाद लूटपाट की। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ललौली थाने के दुलापुर निवासी अजीत सिंह ने बताया वह बिंदकी कोतवाली ठिठौरा चौराहे से सब्जी लेकर मंगलवार शाम हरीरामपुर गांव के मंगल व मोनू के साथ लौट रहे थे। बिंदकी कालूखेड़ा गांव के सचिन पटेल, आशू उर्फ बीरू, राजकुमार, महेश पटेल, अखिलेश यादव, अभय यादव, खजुहा के धर्मवीर, राहुल यादव तीन अन्य लोगों के साथ पहुंचे। सभी लोहे की रॉड, डंडे, तलवार, हॉकी व तमंचा लिए थे। उन लोगों को घेरकर मंगल को पकड़ लिया। तमंचे से हवाई फायर कर दहशत फैलाई। इससे चौराहे पर भगदड़ मच गई। हमलावरों ने मंगल व मोनू को डंडे, रॉड व हाॅकी से पीटा। दोनों हमले में बेहोश हो गए। हमलावर सचिन पटेल ने मंगल के गले से सोने की चेन व अखिलेश यादव जेब से 1500 रुपये निकालकर भाग निकले। आरोपियों ने मंगल व मोनू को जान से मारने की नीयत से हमला किया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed