फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth waiting for police constable exam

Fatehpur News: युवाओं को पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का इंतजार

Thu, 23 May 2024 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth waiting for police constable exam
फतेहपुर। जनपद के युवाओं को मतदान के बाद पुलिस पेपर का इंतजार है। परीक्षा रद्द होने के बाद से ही वह पेपर की तैयारियों में दिन रात जुटा हुआ है। वह परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां कर चुका है। वहीं परीक्षा की तारीख जल्दी आने की आस में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में फोकस भी नहीं कर पा रहे हैं। जनपद में 17, 18 फरवरी को पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 21 केंद्रों में हुआ था। जिसमें 10896 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। तीन महीने बीत जाने के बाद भी परीक्षा का कोई कार्यक्रम न आने से युवा परेशान हैं।
विज्ञापन

फोटो-31-अनुज कुमार
सदर तहसील के गांव बलीपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी एक साल से कर रहे हैं। फरवरी में दी गई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन था। घर में प्रश्नपत्र की जांच की थी। अच्छे अंक आने के आसार थे। लेकिन परीक्षा रद्द होे गई। उसके बाद से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो-32-करन सिंह
शहर के चित्रांश नगर निवासी करन सिंह ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा अच्छी रही थी । परीक्षा के बाद पूरा भरोसा था कि चयन हो जाएगा, लेकिन परीक्षा के रद्द होने से अरमानों में पानी फेर गया। दोबारा परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। सरकार ने जल्दी ही परीक्षा की तारीख घोषित करने को कहा था। उसका ही इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed