फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth waiting for ITI in Jehanabad

Fatehpur News: जहानाबाद में आईटीआई का इंतजार कर रहे युवा

Thu, 27 Jun 2024 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth waiting for ITI in Jehanabad
फोटो-12-बुढ़वा में नवनिर्मित आईटीआई भवन जहानाबाद। संवाद
विज्ञापन

शिफ्टिंग बजट न मिलने से जिला मुख्यालय में चल रही जहानाबाद आईटीआई

- बजट के अभाव में दो साल से मूल भवन में नहीं पहुंच रही आईटीआई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। राजकीय प्रशिक्षण संस्थान नए सत्र में जहानाबाद में संचालित होने की उम्मीद फीकी दिख रही है। जहानाबाद के नाम से आईटीआई 15 साल से जिला मुख्यालय में संचालित है। जहानाबाद आईटीआई का भवन अमौली ब्लाक के बुढ़वा में बनकर तैयार होने के बावजूद जिला मुख्यालय से आईटीआई अपने मूल भवन में स्थानांतरित हो पा रही।
जहानाबाद में पहली बार आईटीआई 2009 में स्वीकृत हुई। स्वीकृति के साथ आईटीआई का संचालन जिला मुख्यालय में नोडल आईटीआई के हास्टल में शुरू कराया गया। आईटीआई भवन के लिए तीन करोड़ 35 लाख की लागत से बुढ़वा में निर्माण शुरू हुआ, लेकिन शत प्रतिशत बजट खर्च के बावजूद भवन पूर्ण नहीं हो पाया। 2017 में जहानाबाद विधानसभा से जयकुमार सिंह जैकी विधायक बनकर कारागार राज्य मंत्री बने। इनके प्रयास से दोबारा आईटीआई निर्माण के लिए छह करोड़ 70 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई। अब यह भवन दो साल से बनकर तैयार है, लेकिन आईटीआई का संचालन जिला मुख्यालय में ही हो रहा है। खास बात यह है कि नए सत्र में जहानाबाद आईटीआई अपने मूल भवन शिफ्ट होने की उम्मीद बहुत कम दिख रही है। क्योंकि अभी तक आईटीआई के पास शिफ्टिंग बजट की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पिछले सत्र में शिफ्टिंग बजट न मिलने के कारण आईटीआई अपने मूल भवन में स्थानांतरित नहीं हो पाई थी। इस बार भी शिफ्टिंग बजट मांगा गया है। अगर बजट मिलता है, तो आईटीआई जहानाबाद में अपने नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed