फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth dies while dancing in DJ, accused of murder

Fatehpur News: डीजे में डांस में करते युवक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 10 Mar 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 10 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies while dancing in DJ, accused of murder
फतेहपुर। डीजे में डांस के दौरान बुुधवार रात एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अविनाश (22) अपने फूफा रामनरेश के घर होली मनाने आया था। यहां डीजे में रात को डांस कर रहा था और अचानक गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि तीन साल पहले बेटे की शादी रामनरेश के बेटी से तय हुई थी। किसी बात को लेकर रामनरेश ने शादी तोड़ दी थी। इसी खुन्नस के चलते बेटे की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed