{"_id":"6a89f3704952766eb0076fd6","slug":"young-woman-molested-under-the-pretext-of-securing-a-marriage-grant-for-her-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160948-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शादी का अनुदान दिलाने का झांसा देकर युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शादी का अनुदान दिलाने का झांसा देकर युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी में 85 हजार रुपये का अनुदान दिलाने और कपड़ों की नाप लेने के बहाने 52 वर्षीय व्यक्ति ने युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह पिता के साथ खेत गई थी। बहादुरपुर मजरे रिठवां गांव निवासी शिव सिंह पीछा करते हुए खेत पहुंचा। उसने युवती को शादी का अनुदान 85 हजार रुपये दिलाने की बात कही। इसके बाद शादी की खरीदारी के लिए कपड़ों की नाप लेने की बात कहकर इंची टेप निकाल लिया।
नाप लेने के बहाने आरोपी ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज की। आरोप है कि शुक्रवार को भी वह युवती के घर पहुंच गया और कपड़ों की नाप लेने की बात कहने लगा। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।