फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man got off the truck and ran on the highway, died after being crushed by several vehicles

Fatehpur News: ट्रक से उतर हाईवे पर भागा युवक, कई वाहनों के कुचलने से मौत

Wed, 11 Feb 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Young man got off the truck and ran on the highway, died after being crushed by several vehicles
फाइल फोटो-09-चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू। स्रोत परिजन
चौडगरा (फतेहपुर)। नशे में ट्रक चालक से विवाद के बाद मंगलवार रात मौसेरा भाई कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर उतर गया। विवाद के दौरान युवक हाईवे पर भागा तभी ट्रक की चपेट में आने से कुचल गया। इसके बाद कई वाहन युवक के ऊपर से निकल गए। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के नौगवां गौतम निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू प्रजापति (22) का मौसेरा भाई शालू प्रजापति ट्रक चालक है। कल्लू मंगलवार शाम छह बजे कानपुर के सिकठिया से शालू के साथ ट्रक में बैठकर वाराणसी स्थित गुटखा फैक्टरी में काम करने जा रहा था।
विज्ञापन

ट्रक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अहिरनखेड़ा दुर्गा मंदिर हाईवे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे पहुंचा। पुलिस के मुताबिक नशेबाजी में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद से नाराज होकर कल्लू अहिरनखेड़ा दुर्गा मंदिर के पास हाईवे पर ट्रक से उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसेरे भाई शालू प्रजापति ने बताया कि कल्लू नशे में बार-बार बीच हाईवे की ओर भाग रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने कल्लू को कुचल दिया। अंधेरे में पीछे से आ रहे कई वाहन कल्लू के ऊपर से निकल गए।

थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि नशे में कल्लू ट्रक चालक से विवाद कर रहा था। इस पर चालक ने उसे ट्रक से उतार दिया था। नशे में हाईवे की ओर भागते समय ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई है। विवाद के कारण का पता लगाया जा रहा है।

फाइल फोटो-09-चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-09-चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed