फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   young man committed suicide in fatehpur up

यूपी: प्रेमिका को जलाने की धमकी, बाद में प्रेमी ने खुद लगा ली फांसी, झकझोर देगी घटना

Sat, 14 Aug 2021 09:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Aug 2021 09:40 PM IST
सार

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया बेटे को डांट फटकार लगाई थी, तभी वह गांव से चला गया था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
young man committed suicide in fatehpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के असोथर में पति के साथ ससुराल जाने की तैयारी कर रही महिला पर उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी। परिजनों के डांटने के बाद प्रेमी ने पेड़ पर फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। थानाक्षेत्र के सरवल गांव निवासी सुशील (22) पुत्र प्रताप रैदास का कोटवा गांव में आम के पेड़ पर ग्रामीणों को शव लटकता मिला।
विज्ञापन


पुलिस को उसकी जेब से टीकाकरण की पर्ची मिली। उसी पर्ची के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि सुशील का एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग था। यह विवाहिता काफी दिनों से मायके में थी, उसको लेने पति आ गया।
विज्ञापन


पति के साथ महिला जाने की तैयारी करने लगी, इसकी भनक लगने पर सुशील विवाहिता के मायके पहुंचा और दरवाजे पर हंगामा करते हुए विवाहिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी देने लगा। इस पर सुशील को परिजनों ने पकड़कर डांट फटकार भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी सुशील गांव से चला गया और फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया बेटे को डांट फटकार लगाई थी, तभी वह गांव से चला गया था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed