फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Yamraj became a transformer without barricading in the city

शहर में बिना बैरीकेडिंग के लगे ट्रांसफार्मर बने यमराज

Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Yamraj became a transformer without barricading in the city
पीरनपुर में सड़क किनारे खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सड़क के फुटपाथों पर लगे बिजली के बिना बैरिकेडिंग वाले ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे। ट्रांसफार्मरों के केबल सड़क पर फैले हैं। इनकी चपेट में आकर करंट से किसी की भी जान जा सकती है। बारिश का मौसम आने वाला है। बारिश में खुले में रखे ट्रांसफार्मर और जमीन पर पड़े केबल यमराज बन सकते हैं। शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग खुले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराने की जहमत नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

आबादी के मध्य सड़क के फुटपाथों पर लगे ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराने का प्रावधान है। इसके बाद भी शहर में जगह-जगह बिना बैरिकेडिंग वाले ट्रांसफार्मर लगे हैं। अगर कहीं बैरिकेडिंग लगाई भी गई है तो वह भी अस्त व्यस्त है। शहर में लगे 459 ट्रांसफार्मरों में ज्यादातर में बैरिकेडिंग नहीं कराई गई है। इसकी लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन बिजली विभाग है कि ध्यान ही नहीं दे रहा है। लगता है कि बिजली विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन

शहर की मुख्य सड़क बांदा-सागर रोड में पीरनपुर मोहल्ले में फुटपाथ पर लगे ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग नहीं कराई गई। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके पास से बड़ी तादाद में छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। ट्रांसफार्मर का केबल छू जाने से कोई घटना हो सकती है, लेकिन विभाग इसकी तरफ से बेपरवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सबसे व्यस्तम अस्ती-कोतवाली रोड पर सदाशिव पैलेस के सामने जमीन से दो फीट की ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर लगा है। इसके केबल जमीन पर पड़े हैं। भीड़भाड़ वाली सड़क होने के कारण केबलों के समीप से लोग आते-जाते हैं। बारिश में इस सड़क पर जलभराव हो जाता है। पानी में करंट उतरने से बड़ी घटना हो सकती है।

सभी अवर अभियंताओं को बारिश से पहले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराने के लिए कहा गया है। जिन ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त है, उनकी मरम्मत कराई जाएगी। मैं हाल में ही आया हूं। जल्द ही शहर का भ्रमण कर स्थिति देखने के बाद व्यवस्था में सुधार कराऊंगा। -राजमंगल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम।

सदाशिव टाकीज के सामने खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

सदाशिव टाकीज के सामने खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed