फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Work not done with 257 crores, sent proposal of 36 crores

Fatehpur News: 257 करोड़ से नहीं हुआ काम, 36 करोड़ का भेज दिया प्रस्ताव

Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Work not done with 257 crores, sent proposal of 36 crores
फतेहपुर। बिजली विभाग का काम भी अनोखा है। रिवैंप योजना के तहत मिले 257 करोड़ रुपये को अभी वह खर्च नहीं कर पाया है और बिजनेस प्लान तैयार करके शासन से 36 करोड़ रुपये की डिमांग करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। बारिश में सुधार का दावा था, लेकिन हालात सुधरने के बजाय खराब होते गए। पूरे जिले में जर्जर तार जहां हर दिन फाल्ट की वजह बन रहे हैं, वहीं पुराने ट्रांसफार्मर बढ़े लोड को बर्दाश्त करने में अक्षम साबित हो रहे हैं। हर माह 800 से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए जिले में रिवैंप योजना लागू की गई। दिसंबर 2022 में इसके तहत 257 करोड़ रुपये का बजट भी विभाग को उपलब्ध करा दिया गया। काम की गति जिले में इतनी धीमी है कि अभी तक 20 फीसदी काम ही हो पाया है।
विज्ञापन

यह योजना अभी पूरी भी नहीं हुई है और बिजली विभाग ने 36 करोड़ रुपये का बिजनेस प्लान तैयार कर लिया है। प्लान के तहत बिजली उपकेंद्रों और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर पोल, जर्जर एबीसी केबल, आबूनगर और बहुआ की 33 केवीए लाइन, 33 केवीए ब्रेकर और छूटे हुए गांव में विद्युतीकरण का काम कराने की बात कही जा रही है। ऐसे में विभाग के नए प्लान पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट---
रिवैंप योजना से ये होने हैं काम

रिवैंप योजना के तहत करीब 127 करोड़ की लागत से 2217.96 किलोमीटर में खुले तारों की जगह एबीसी केबल लगनी है। 151 नये कृषि फीडर बनाकर लाइन अलग की जानी है। उसके लिए 3400 किलोमीटर में पोल और तार लगाने का काम 124.9 करोड़ की लागत से होने हैं। साथ ही 33 केवीए और वितरण परिवर्तक कैप्सीटर के काम सहित पूरी योजना के तहत कुल 278 करोड़ का प्रस्ताव कम्पनी ने दिया था। कुछ कामों की कटौती हो गई, जिसके बाद 257 करोड़ का बजट पास हुआ है। योजना अक्तूबर 2022 में चालू हुई। धनराशि दिसंबर 2022 में मिली। मार्च से काम चालू किया गया। अब तक महज 20 प्रतिशत ही काम हो पाया है। 2025 तक काम पूरा करना है।


कोट----
बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए 20 करोड़ और 16 करोड़ के दो प्रस्ताव भेजे गए हैं। ये काम रिवैंप योजना में छूट गए हैं, इनको इस बजट से कराया जाएगा।
- प्रमोद अग्निहोत्री, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed