फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   womens in mlc election

वोट देने में भी महिलाओं ने बाजी मारी

Fri, 04 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 04 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
womens in mlc election

कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य

विज्ञापन
के मतदान में महिलाओं ने पुरुषों के सियासी झुकाव को चुनौती दी। तीन जिलों के इस चुनाव में घर का कामकाज निपटाने के साथ महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया।

महिला मतदाताओं ने 97.33 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग किया जबकि घरों से निकले वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 96.90 रही। एमएलसी के चुनाव में फतेहपुर से 1926 मतदाताओं ने वोट किया।

95.30 फीसद हुए मतदान में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 96.33 व पुरुष प्रतिशत 94.59 रहा। कानपुर देहात से 1253 मतदाता सामने आए। यहां 98.97 फीसद वोटिंग हुई।

जिसमें महिलाओं के वोट देने का प्रतिशत 99.91 व पुरुष प्रतिशत 99.73 था। कानपुर नगर से 1312 मतदाताओं ने वोट किया। 98.13 प्रतिशत वोटिंग वाले इस जिले 90.68 फीसदी महिलाएं व 97.76 प्रतिशत पुरुष मतदाता ने वोट किया।

इस प्रकार से 97.12 प्रतिशत हुई वोटिंग में 0.54 फीसद बढ़त लेकर महिलाएं आगे रहीं। जिनका मत प्रतिशत 97.44 रहा जबकि पुरुष मतदान का प्रतिशत 96.90 पर सिमट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed