फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women 's knockout murder , corpse thrown on the road

महिला की पीटकर हत्या, शव सड़क पर फेंका

Thu, 21 May 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 21 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Women 's knockout murder , corpse thrown on the road

शौचक्रिया के लिए बुधवार तड़के घर से निकली महिला की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने शव को देखा तो आक्रोश भड़क गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। देर शाम छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने हत्यारोपी दंपति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित घर वालों का आरोप है कि महिला के पास सोने, चांदी के जेवरात और नकदी थी। लूटपाट के बाद रंजिश में हत्या की गई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव निवासी बखदेइया (50) पत्नी कल्लू लोधी का परिवार बहुआ में रहकर ईंट-भट्ठे में मजदूरी करके भरण पोषण करता है।

कल्लू की पुत्री लक्ष्मी देवी की 25 मई को शादी तय हो चुकी है। परिवार चक रसूलपुर गांव आ गया था। बुधवार तड़के करीब चार बजे महिला शौच क्रिया के लिए जंगल जा रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शौच क्रिया जाते वक्त पड़ोसी अशोक ने परिजनों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपने घर उठा ले गए।

घर में महिला को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसके नाजुक अंगों को भी जख्मी कर दिया। घर पर ही महिला की मौत हो गई। आरोपियों ने शव को सड़क पर फेंक दिया।

परिजनों को कुछ देर बाद महिला का शव मिला। मृतका के पुत्र अंशू ने बताया कि उन लोगों ने बहन की शादी के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी मां के पास रखी थी।

इसके अलावा कुछ सोने, चांदी के जेवरात थे। मां रोजाना तड़के शौच क्रिया के लिए जाती थी। चोरी के डर से नकदी और जेवरात साथ ही ले जाती थी। इसकी जानकारी पड़ोसी अशोक और उसके परिवार को थी। उसकी मां के साथ लूटपाट करके हत्या कर दी गई । घटना को अंजाम देने में अशोक और भाई रामकिशोर, ननकी देवी पत्नी अशोक, पुत्र मुकेश, विकास व पुत्री मंजू देवी शामिल थे। उन लोगों से अशोक रंजिश मानता था। उसकी एक साल पहले भैंस चोरी हो गई थी। वह चोरी किए जाने की आशंका पर उनसे रंजिश मानने लगा था। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, घटना को लेकर मृतका के घर के बाहर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। शव को कब्जे में लेने की कोशिश करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ लिया। बाद में क्षेत्राधिकारी के कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने जांच कर सबूत जुटाए। सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह ने बताया कि परिवार के छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी अशोक और पत्नी व बेटे मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूटपाट किए जाने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed