फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women and elderly killed in road accidents

सड़क हादसों में महिला व अधेड़ की मौत

Thu, 22 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Women and elderly killed in road accidents
जिला अस्पताल में मौजूद मृतका का भाई दीपू। - फोटो : amarujala
 ललौली थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला व एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने एक शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के महरौली गांव निवासी जागेश्वर (50) दूध डेयरी में टैंकर चालक थे। वह दूध से भरा टैंकर लेकर बांदा जा रहे थे। बांटा टांडा हाईवे मार्ग पर मंगलवार की रात करीब दो बजे ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे ट्रक से टैंकर की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर में फंसे चालक जागेश्वर को निकालकर जिला अस्पताल भेजा। वहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव निवासी दीपू अपनी बहन गुड़िया (24) व उसके दुधमुंहे बच्चे और चाची संगीता को बाइक पर बिठाकर जिला अस्पताल जा रहा था। थाना क्षेत्र के बहुआ गाजीपुर रोड पर बरौंहा के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से झटका लगा। तभी गुड़िया अनियंत्रित होकर अपने बच्चे संग सड़क पर जा गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। एंबुलेंस से गुड़िया को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते वक्त बुधवार की शाम गुड़िया की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपू ने बताया कि उसकी बहन की शादी बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के सुरैहां गांव निवासी राजू के साथ हुई थी। उसकी बहन के बच्चे को कई दिनों से बुखार आ रहा था। वह इलाज कराने जा रहा था। बाइक सवार कोई भी व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाए था। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि टैंकर चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला की मौत की खबर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed