फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found hanging from a noose

Fatehpur News: महिला का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 15 Dec 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में महिला का शव शनिवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी बिहारी की पुत्री शिवराधा (25) की शादी 26 अप्रैल 2024 को लालपुर गांव निवासी महेश के पुत्र बबलू के साथ की थी। ससुराल में शिवराधा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। यह जानकारी मायके पक्ष को दी गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में महिला के भाई प्रदीप ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर बहन कि हत्या का ससुरालियों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले बहन को ससुराल छोड़कर आया था। बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed