फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found hanging after dispute with in-laws

Fatehpur News: ससुरालियों से विवाद के बाद महिला का फंदे पर लटका मिला शव

Thu, 08 Feb 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging after dispute with in-laws
हथगाम। थाना क्षेत्र के गौरी गांव के भुनई का पुरवा गांव में बुधवार सुबह कमरे में रस्सी के फंदे से शव लटकता मिला। मृतका के भाई ने पति, ससुर, सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महरुपुर निवासी रामभवन की पुत्री आरती देवी (25) की शादी एक साल पहले भुनई का पुरवा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद के साथ हुई थी। मृतका के भाई अंगद यादव ने बताया कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर बहन को उसका पति, ससुर जगतपाल, सास सुरसती प्रताड़ित करते थे। बहन ने आपबीती बताई थी। वह मंगलवार को बहन को घर लेने उसके घर आया था। बहन को ससुर जगतपाल ने मायके भेजने से रोक दिया था। वह घर लौट गया था। ग्रामीणों से पता लगा कि बहन के साथ रात को मारपीट की गई। मारकर उसे कमरे की छत पर लगे हुक पर रस्सी के फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि मायके जाने को लेकर विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाया है। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed