फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman thrown out of house after giving triple talaq

Fatehpur News: तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला

Tue, 29 Aug 2023 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of house after giving triple talaq
फतेहपुर। विवाहिता को तीन बार तलाक बोलकर पति ने घर से निकाल दिया। पुलिस ने 12 ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के कोतला गांव निवासी एजाज हुसैन की पुत्री सदफ परवीन का निकाह 28 नवंबर 2020 को कानपुर के नजीराबाग निवासी मो. शोएब के साथ हुआ था। शादी के बाद से पति मो. शोएब, ससुर नौशाद अहमद, सास फिरोज जहां, चचिया ससुर असरार अहमद, चचिया सास रेशमा, देवर शहजेब, ननद शबा, शिफा, चचेरी ननद रमशा, इसरार, रिश्तेदार मो. आसिफ, मो. अकबर, असलम दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी होने पर प्रताड़ित करते। उसे गर्भावस्था में पति ने पीटा। 25 मई को मोबाइल छीन लिया और कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान पति शोएब ने गाली-गलौज की और तीन बार तलाक बोल दिया। ससुर ने उसके पिता को फोन पर दहेज न मिलने के कारण शोएब के तलाक देने की जानकारी दी। उसके पिता और रिश्तेदार पहुंचे। उसे जान से मारने की धमकी देकर 26 मई को पिता के साथ घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed