{"_id":"6a66481bf353fab293045bea","slug":"woman-swindled-out-of-jewelry-worth-one-lakh-under-the-pretext-of-doubling-it-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159321-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जेवर दोगुना करने का झांसा देकर महिला से एक लाख के जेवर ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जेवर दोगुना करने का झांसा देकर महिला से एक लाख के जेवर ठगे
विज्ञापन
थरियांव। जेवर दोगुना करने का झांसा देकर बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने रविवार को बुजुर्ग महिला से करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव निवासी छेद्दू की पत्नी शकुंतला देवी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर लेटी थीं। तभी बाइक सवार दो युवक कंबल बेचने के बहाने पहुंचे।
बातचीत के दौरान उन्होंने महिला को जेवर दोगुना करने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर महिला घर के बक्से से करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवर निकाल लाई। टप्पेबाज जेवर लेकर भाग गए।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।