{"_id":"7bb891516a1e22f2b6aedb995a8bc68c","slug":"woman-s-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के छिटना का पुरवा गांव में रविवार तड़के विवाहिता की संदिग्ध
विज्ञापन
हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मौत की वजह जहरीले कीडे़ के काटने से
बताया है। वहीं मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का
पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के बुआ का पुरवा गांव निवासी सोनेलाल की बहन रामा देवी (26) की शादी वीरेंद्र कुमार निवासी छिटना का पुरवा के साथ हुई थी। ससुरालीजनों के मुताबिक महिला रविवार की रात आंगन पर सोई हुई थी। रात को किसी जहरीले कीड़े ने उसको काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को वापस गांव लेकर चले गए थे। वहीं घटना की खबर पर पहुंचे मायके पक्ष से मृतका के भाई सोनेलाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन अक्सर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। इससे उसकी हत्या की आशंका है। सोनेलाल की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।