फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found hanging, dowry murder case

महिला का फंदे पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का मुकदमा

Mon, 30 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, dowry murder case
कुंती देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र कोर्राकनक मजरे मैनाही डेरा गांव में शनिवार की रात महिला का शव फंदे से लटकता मिला। घटना से पहले पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली के दरियाबाद गांव निवासी रामऔतार की बेटी कुंती देवी (25) की शादी तीन साल पहले शिवनारायण निषाद निवासी मैनाही डेरा मजरे कोर्रा के साथ हुई थी। कुंती का एक साल का पुत्र आदित्य है। रामऔतार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

बेटी को पति, सास राजकुमारी, जेठानी ठकुरिया, सुमन, ससुर रमई ने दहेज के लिए मारकर फंदे से लटका दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, सास राजकुमारी ने बताया कि बेटे शिवनारायण का बहू कुंती से रात को घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बेटे ने बहू से मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बेटा घर से चला गया था। बहू कमरे के अंदर चली गई थी। बेटा रात को घर लौटा और कमरे में पहुंचा। तभी बहू को फंदे से लटकता देखकर नीचे उतारा। मायके पक्ष की सूचना पर सुबह पुलिस पहुंची। मृतका के सीने और गले समेत कई जगह चोट के निशान थे।

मायके पक्ष ने करीब दो घंटे तक हंगामा भी किया। मृतका की मां ननकी, बहन गीता, रेखा, निशा, ममता बेहाल हैं। दो भाई विकास और विनेश हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घर छोड़कर पति और अन्य ससुराल वाले भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed