{"_id":"57ffd8294f1c1bd8752901b9","slug":"woman-riding-bike-chain-loot-by-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राकेश गुप्ता की कपड़े की दुकान है। उनकी मां शकुंतला देवी सुबह रोज की तरह हाईवे किनारे टहलने जा रही थी। हाईवे पर पहुंची थी। तभी कानपुर की ओर से बाइक पर सवार दो लुटेरों वहां रुके। एक शातिर ने शकुंतला देवी के गले में पीछे से झपट्टा मारा और चेन तोड़ फरार हो गए। घटना से शकुंतला देवी की चीख निकल गई। इस पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर एसओ विजय प्रताप सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। थाना इंचार्ज ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जल्द लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इंसेट
पहले भी तोड़ी गई थी चेन
करीब दस दिन पहले खखरेरू की रहने वाली मंजू त्रिपाठी आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के गले से चेन मलवां हाईवे पर बदमाश इसी अंदाज में लूट ले गए थे। धाता थाने में चेन स्नैचिंग करते पकड़े गए बदमाशों पर ही मंजू त्रिपाठी से वारदात करने का पुलिस ने दावा किया था। कस्बे वासियों का कहना है कि इन्हीं बदमाशों ने पिछली घटना को अंजाम दिया होगा। सही बदमाश पकड़े जाते तो यह घटना नहीं हुई होती। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछली घटना को बदमाशों ने कबूला था। यह घटना दूसरे बदमाशों ने की है। रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।