फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman reached the police station for not going with her husband

लुधियाना से पति को लिवाने आई पत्नी पहुंची थाने

Wed, 13 Jan 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman reached the police station for not going with her husband
किशनपुर। पंजाब के लुधियाना में रहने वाली एक महिला पति को साथ ले जाने के लिए मंगलवार को किशनपुर थाने के सरौली गांव पहुंची। युवक के साथ जाने के लिए राजी नहीं होने पर उसने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के सरौली गांव का एक युवक दो साल पहले पंजाब के लुधियाना में काम करने गया था। वह एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था।
वहीं काम करने वाली एक महिला से उसकी नजदीकी हो गई थी। दोनों एक साथ रहने लगे थे। उसके बाद में शादी कर ली। लॉकडाउन के समय युवक अपने गांव लौट आया। पति वापस नहीं पहुंचा तो पत्नी उसे खोजते हुए मंगलवार को सरौली पहुंची।
विज्ञापन

युवक की शादी होने की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। मामला खुलने पर युवक ने महिला को साथ रखने से मना कर दिया। इस पर महिला मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है। ऐसे में वह दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है। थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया कि एक हफ्ते पहले भी यह मामला आया था और दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था।

महिला मंगलवार को फिर आई है। महिला पति को लेकर लुधियाना में रहना चाहती है। जबकि उसका पति गांव में रहने के लिए कह रहा है। इसी को लेकर विवाद बना हुआ है। महिला के पहले पति की मौत हो चुुकी है। उसके पहले पति से दो बेटे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed