फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman raped in house, chased in peace

र में घुसकर युवती से दुष्कर्म, चालान शांति भंग में

Tue, 19 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman raped in house, chased in peace
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र में एक युवती ने रिश्ते में जेठानी के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में जबरन समझौता करा दिया और आरोपी का शांतिभंग में चालान किया। अब आरोपी पक्ष शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मामले की एसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की मुस्लिम महिला ने बताया कि उसका पति तीन नवंबर को मवेशियों की बाजार में मजदूरी करने राजापुर गया था। इसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाले जेठानी के भाई को थी। घर में अकेले होने का फायदा उठाकर रिश्तेदार रात करीब साढ़े तीन बजे चाकू लेकर घुस आया। शोर मचाने पर गले में चाकू सटा दिया। हाथ-पैर चारपाई में बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किसी से कुछ बताने पर बच्चों को मार डालने की धमकी देकर भाग निकला। आरोपी के भागते ही पड़ोसियों को शोर मचाकर बुलाया। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपी दूसरे दिन घर आया और सुलह समझौता करने के लिए धमकी दे रहा है। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान मारपीट होने के कारण किया गया था। दोनों पक्षों ने लिखित में सुलह समझौता किया था। अब पेशबंदी में आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed