फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman dies in road accident, son-in-law injured

Fatehpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत, दामाद घायल

Wed, 28 Aug 2024 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, son-in-law injured
सहिली। सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। उसका दामाद घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी बिंदा प्रसाद की पत्नी शिवप्यारी (60) सोमवार को दामाद विनोद कुमार के साथ बाइक से कानपुर इलाज कराने गई थी। घर लौटते समय रात करीब आठ बजे दिवानीपुर ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे। बाइक सवार अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गए। बाइक से गिरकर शिवप्यारी की हालत गंभीर हो गई। उसे शहर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर सहिली चौकी पुलिस सुबह पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला का एक बेटा गोरेलाल व बेटियां सुमन देवी, पूनम है। दामाद को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed