फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman dies due to electric shock in cooler

Fatehpur News: कूलर में आ रहे करंट से महिला की मौत

Sun, 21 Jul 2024 10:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric shock in cooler
फतेहपुर। कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुरालियों पर संपत्ति बटवारे को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी नई बस्ती निवासी मनोज कुमार की 30 वर्षीय पत्नी अंजू देवी फर्श पर पोंछा लगा रही थी। कूलर छूने से आ रहे करंट की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के मायके बिंदकी कोतवाली के रहमतपुर जोनिहा निवासी भाई अरविंद ने बताया कि बहन की शादी 21 नवंबर 2011 में मनोज कुमार के साथ हुई थी। बहनोई और उसका भाई सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। घर के बटवारे को लेकर अक्सर यहां बहन और सास ,देवरानी के बीच कहासुनी होती थीं। एक माह पहले बहन बच्चों को लेकर ससुराल आई थी। भांजी ने फोन पर बहन के मौत की खबर दी। बहन को साजिश के तहत करंट लगाकर मारा गया है। सास चमेली देवी ने बताया कि वह दूध लेने गई थी। इसी दौरान कूलर में उतरे करंट लगने से बहू की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed