फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman commits suicide with innocent child

फतेहपुर: नौ माह के बेटे संग ट्रेन के आगे कूदी जेई की पत्नी, दोनों की दर्दनाक मौत, अब तक सामने आई ये बात

Tue, 06 Jul 2021 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jul 2021 08:48 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में जेई की पत्नी ने मासूम बेटे संग ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman commits suicide with innocent child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में पति से हुई कहासुनी के बाद महिला ने अपने नौ माह के बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मर्च्युरी भेजा। प्रयागराज के बेदंव, करछना निवासी उमेश पटेल रेलवे के सिग्नल विभाग में अवर अभियंता हैं और कंसपुर गुगौली रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं।
विज्ञापन


स्टेशन के पास ही वह पत्नी अर्चना पटेल (25) व बेटे प्रत्यूष (नौ माह) के साथ किराये पर रहते हैं। मंगलवार सुबह अर्चना ने पति उमेश से अपना बैंक खाता चेक कराने के लिए कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उमेश ड्यूटी पर चले गए। 
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे अर्चना, बेटे प्रत्यूष को लेकर हरिहरगंज रेलवे क्रासिंग पर दुर्गा मंदिर के पास पहुंची और गरबा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे कूद गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर हरिहरगंज चौकी प्रभारी विजय त्रिवेदी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में मिले कागज से अर्चना की पहचान हुई तो पति उमेश पटेल को खबर दी गई। घटना की जानकारी पर परिवार के अन्य लोग भी प्रयागराज से आ गए। सदर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed