फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   woman,canal,body,fathepur news,lower ganga

नि कपड़ों की महिला का नहर से शव बरामद

Fri, 22 Jan 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
woman,canal,body,fathepur news,lower ganga
शव मिलने की सूचना पर मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। निचली गंगा नहर से एक महिला का गुरुवार दोपहर निर्वस्त्र शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

बिंदकी और जाफरगंज थाना क्षेत्र के बीच से निकली निचली गंगा नहर से एक महिला का शव मिलने की ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी।
सूचना पर बिंदकी कोतवाल सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जहां घटनास्थल जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर और बिंदकी कोतवाली के जिगनी के मध्य है।
ऐसे में कोतवाल ने मामला जाफरगंज क्षेत्र में होने की एसपी को सूचना दी। एसपी ने बिंदकी कोतवाल को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
विज्ञापन

महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल होने का अंदाजा लगाया गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शव करीब 10 दिन पुराना है। शव से दुर्गंध आने लगी है। नहर चालू होने के कारण शव बहकर आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन में मिला चौथा शव
पिछले दस दिन में चार शव नहरों से बरामद हुए हैं। इसमें दो महिलाओं और दो पुरुषों के हैं। औंग छिवली नदी से महिला का शव मिला था। शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव से युवक का शव बरामद हुआ था।
असोथर के प्रतापपुर गांव के पास नहर से युवक बरामद हुआ। चौथा शव गुरुवार को मिला है। इनमें औंग और कोतवाली के बरामद शवों की हत्या का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed