{"_id":"5852e8a64f1c1bdc3964a401","slug":"will-not-constitute-supporting-tower-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होने देंगे सहायक टावर कंपनी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होने देंगे सहायक टावर कंपनी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल दफ्तर में विरोध प्रदर्शन करते संचार कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएनएल कर्मियों ने एक सहायक टावर कंपनी के गठन के खिलाफ शुक्रवार को हड़ताल की। विभागीय दफ्तर के कैंपस पर धरना देकर इस गठन संबंधी प्रकरण पर सरकार पर प्रहार करते हुए विरोध जताया।
यूनियंस एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के बैनर तले जुटे संचार कर्मियों ने भारत सरकार के सहायक टावर कंपनी बनाने और बीएसएनएल के कार्यरत सभी टावर सहायक कंपनी को देने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। जिला सचिव बाबूलाल पाल ने कहा कि सरकार ने इस तरह का मन 25 नवंबर को बनाया है। इसे बीएसएनएल कर्मीं हरगिज नहीं मानेंगे। संचार कर्मियों को हक देने की बजाय यह सरकार हक मारने का काम करना चाहती है। ऐसा कोई फैसला न लिया जाए जिससे किसी का अहित हो। बीएसएनएल कर्मियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए ऐसा कोई फैसला नहीं लिया जाए, जिससे आगे बड़ा विरोध करने को बाध्य होना पड़े।
इस मौके पर श्रवण कुमार, केके शुक्ला, सुधा रानी, जितेंद्र कुमार, हनुमान सिंह, प्रवीण कुमार, राज बहादुर, बुद्धराज सिंह, नायब अली, शिवभूषण सिंह, विनोद कुमार, शत्रुघ्न पाल, राजेंद्र कुमार, सईद अहमद, गोपीचंद्र, मुन्नालाल, राजेंद्र यादव, जय नारायण शर्मा मौजूद रहे।