फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife dies in explosion in firecracker factory, husband's condition critical

Fatehpur News: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

Mon, 25 Aug 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Wife dies in explosion in firecracker factory, husband's condition critical
फोटो-17-हादसास्थल पर मिले अग्निशमन यंत्र व आतिशबाजी के अवशेष। संवाद
हुसैनगंज (फतेहपुर)। जमरावां गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका हुआ। हादसे में दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे के वक्त फैक्टरी में सिर्फ दंपती मौजूद थे। दमकल विभाग ने शुरुआती जांच में चिंगारी से बारूद में आग लगने को कारण माना है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान तक हिल गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दंपती को दबा पाया। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमरावां निवासी वीरेंद्र पासवान (45) का दोमंजिला मकान गांव के मोड़ पर स्थित है। घर के पीछे 50 फीट दूरी पर बनी पक्की कोठरी में वे पटाखा फैक्टरी संचालित करते थे। कोठरी पर सीमेंट की टिनशेड लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह वीरेंद्र और उसकी पत्नी विमला देवी (40) त्योहारों के लिए पटाखे (आवाज वाले लहसुन) बनाने फैक्टरी पहुंचे थे। काम के दौरान पटाखों में दबाव पड़ने से चिंगारी निकली और बारूद में आग लग गई। इससे तेज धमाका होने से पूरी कोठरी भरभरा कर ढह गई। तेज आवाज दूर तक सुनाई देने से ग्रामीण दहशत में आ गए।
जानकारी पर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन सुलगती बारूद के कारण कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। करीब 10 बजे पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां पहुंचीं। कोठरी का मलबा हटाकर बुरी तरह झुलसे दंपती को निकाला गया। दंपती के शरीर की हड्डियां टूटने से वे उठ भी नहीं पा रहे थे।
दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि और सीओ सिटी गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे। डॉ. वीएम आर्या ने महिला को मृत घोषित किया। वीरेंद्र को 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसा होने की वजह से हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर किया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पटाखा फैक्टरी विस्फोट से हादसा हुआ है। इनके पास पटाखा बनाने का लाइसेंस प्राप्त है। लाइसेंस का नवीनीकरण 2027 तक है। बाकी हादसे की गहराई से जांच कराई जा रही है।

महेंद्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

आवाज वाले लहसुन बनाते समय दबाव में फट जाते हैं। फटने से पैदा चिंगारी से हादसा प्रतीत हो रहा है। मौके पर दंपती के अलावा कोई नहीं था। झुलसे वीरेंद्र की हालत में सुधार होने के बाद हादसे के बारे में और जानकारी स्पष्ट होगी।
जसबीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed