फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife along with military personnel

Fatehpur Crime: पत्नी ने फौजी समेत नौ पर दर्ज कराई एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 31 Dec 2022 07:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Wife along with military personnel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर। सैन्य कर्मी पति समेत नौ लोगों के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया कि पति अजय समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वर्ष 2012 में कक्षा नौ की छात्रा थी। गांव के ही अजय दीक्षित उर्फ प्रेमनारायण दीक्षित की बहन शीला से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 18 जनवरी 2012 की शाम ट्यूशन पढ़ने गई थी। टीचर शीला नहीं थी, तभी अजय ने बहन को बुलाने की बात कहकर कमरे में बैठा दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घर लौट कर मां को आपबीती बताई। मां ने अजय के घरवालों से शिकायत की तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। एक दिन फिर अजय ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और शादी करने की बात कही। शादी की बातचीत करने के बहाने वह अपने बहनोई सुनील और बहन अर्चना से मिलवाने के लिए कानपुर ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह गर्भवती हो गई। तब अजय के बहन-बहनोई ने शादी के लिए नाबालिग होने की बात कहकर टरका दिया और गर्भपात करा डाला। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। जब अजय के घर गई तो अजय, उसके भाई देवनारायण, हरीनारायण, पिता, माता ने अभद्रता और मारपीट की। डायल 1090 में शिकायत करने पर समझौता हुआ।

इस दौरान अजय की फौज में नौकरी लग गई। जब छुट्टी से लौटा तो 23 जनवरी 2022 को अजय ने शादी करने की फोन से बात की। तब उसने शिकायत वापस ले ली। फरवरी में हमीरपुर के आर्य समाज मंदिर में शादी की। 28 जून 2022 को अजय ड्यूटी पर चला गया। अब साथ रखने से मना कर दिया है। थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया कि पति अजय समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed